Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Special Summer Train: भारतीय रेलवे ने अमृतसर से छत्तीसगढ़ के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेन, जानें कब होगी रवाना

June 23, 2024

Special Summer Train: भारतीय रेलवे ने अमृतसर से छत्तीसगढ़ के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेन, जानें कब होगी रवाना

अमृतसर: भारतीय रेलवे ने दिल्ली और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर होते हुए अमृतसर से बिलासपुर तक सप्ताह में दो बार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच 5 चक्कर लगाएगी। अनुमान है कि इस ट्रेन से 9 हजार लोगों को फायदा होगा। इस ट्रेन में रिजर्वेशन के साथ ही जनरल कोच की सुविधा भी दी जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और आसपास के इलाकों के रेल यात्रियों को फायदा होगा। यह स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार और सोमवार यानी 27 जून और 1, 4, 8, 11 जुलाई को चलेगी। वहीं, बिलासपुर से हर मंगलवार और शनिवार यानी 25, 29 जून और 2, 6, 9 जुलाई को चलेगी।

जानें कब रवाना होगी यह ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार और सोमवार को अमृतसर से रात 8.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.25 बजे रायपुर और 11.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन हर मंगलवार और शनिवार को दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर से रवाना होगी और दोपहर 3.15 बजे रायपुर पहुंचेगी। फिर रायपुर से दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर शाम 7.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

ट्रेन क्या होगा किराया

अगर आप अमृतसर-बिलासपुर ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो आपको जनरल कोच के लिए 415 रुपए देने होंगे। अगर आप स्लीपर कोच में सीट रिजर्व कराना चाहते हैं तो इसका किराया 720 रुपए होगा। इसमें थर्ड एसी कोच को भी जोड़ा गया है। इसे रिजर्व कराने के लिए यात्री को 1930 रुपए देने होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें