Site icon Dainik Savera Times

राधा स्वामी भक्तों के लिए ब्यास और सहारनपुर के बीच चलाई जाएंगी विशेष ट्रेने

फिरोजपुर: रेलवे ने ब्यास में राधा स्वामी सत्संग के भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सहारनपुर से ब्यास के लिए विशेष रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है।

इन विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है –

विशेष ट्रेन संख्या 04565 21 मार्च, 2025 को सहारनपुर से ब्यास के लिए चलेगी (एक ट्रिप)। यह ट्रेन सहारनपुर से रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में, विशेष ट्रेन संख्या 04566 23 मार्च, 2025 को ब्यास से सहारनपुर के लिए चलेगी (एक ट्रिप)। यह ट्रेन दोपहर 3:00 बजे ब्यास से चलेगी और रात 8:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि विशेष रेलगाड़ी मार्ग में दोनों दिशाओं में यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-ब्यास-हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित, सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल, मदार-ब्यास-मदार और भगत की कोठी-ब्यास-भगत की कोठी स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें- अलविदा आशा ताई… संघर्ष से भरा सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, पढ़ें पूरी कहानी

Exit mobile version