Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

वोटर लिस्ट में सुधार का मौका, दो रविवार को विशेष कैंप

November 20, 2026

वोटर लिस्ट में सुधार का मौका, दो रविवार को विशेष कैंप
 
 
 

Special Voter List Camps in Amritsar on November 22 : अमृतसर। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए जिले में 22 नवंबर (रविवार) और 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

ये कैंप दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन विशेष कैंपों का उद्देश्य मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की सुविधा प्रदान करना है, ताकि पात्र नागरिक अपने मतदाता विवरण की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकें। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कैंपों के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप के दिन मतदान केंद्रों की इमारतें खुली रखी जाएं और वहां आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से भी अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करें और इन कैंपों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने में सहयोग दें। डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को इन विशेष कैंपों के आयोजन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने और चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें