Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार पिकअप ने 2 युवतियों को मारी टक्कर, 3 बाइक भी चपेट में

September 19, 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने 2 युवतियों को मारी टक्कर, 3 बाइक भी चपेट में

Speeding Pickup Hits Two Women : मोगा। कोर्ट रोड पर तेज रफ्तार टोयोटा पिकअप ने पैदल जा रही दो युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को भी चपेट में ले लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी एक बुलेट समेत दो अन्य मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां करीब 22-23 वर्ष की बताई जा रही हैं और एक निजी कंपनी में काम करती हैं। शनिवार सुबह दोनों रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए पैदल जा रही थीं। इसी दौरान कोट रोड पर तेज रफ्तार से आ रही टोयोटा पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में दोनों युवतियों को गंभीर चोटें आईं। घायल युवतियों में से एक मोगा के गांव सिंघावाला और दूसरी गांव सल्हीणा की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज सहित हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों और आगे की कार्रवाई के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें