
मोगा: स्थानीय लुधियाना हाईवे पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों को दी, जिसके बाद सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया।
समाज सेवा सोसायटी के पदाधिकारी ने बताया कि बधनी कलां निवासी बलविंदर कौर पत्नी चंद सिंह किसी काम के सिलसिले में मोगा आई थी। वह बलदेव के ढाबा के पास हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर समाज सेवा सोसायटी के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों और स्टाफ ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...