Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर पुलिस लाइन लुधियाना में स्पोर्ट्स मीट का किया गया आयोजन

March 23, 2024

नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर पुलिस लाइन लुधियाना में स्पोर्ट्स मीट का किया गया आयोजन

लुधियाना: दिनांक 23.03.2024 को श्री कुलदीप सिंह चहल आई.पी.एस. माननीय पुलिस आयुक्त लुधियाना का योग्य नेतृत्व और श्री जसकिरनजीत सिंह तेजा पीपीएस पुलिस उपायुक्त ग्रामीण लुधियाना, श्री गुर इकबाल सिंह पीपीएस सहायक पुलिस आयुक्त दक्षिण लुधियाना श्री जतिन बंसल पीपीएस सहायक कमिश्नर पुलिस सिविल लाइन लुधियाना की देखरेख में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन लुधियाना में एक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया।

इस खेल प्रतियोगिता में जिला लुधियाना के गांव रामपुर, गांव जसपाल बांगड़, ग्राम डंगोरा, ग्राम बुलारा, जीएनई महाविद्यालय की टीमों एवं पुलिस प्रशासन की टीमों ने भाग लिया। श्री कुलदीप सिंह चहल आईपीएस माननीय पुलिस आयुक्त लुधियाना जी ने विजेता टीमों को 11/11 हजार रुपये और उपविजेता टीमों को 5100/5100 रुपये देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें