Site icon Dainik Savera Times

श्री अकाल तख्त साहिब ने अकाली दल की नई सदस्यता के लिए 6 सदस्यीय कमेटी की गठित

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और अन्य सिंह साहिबान ने आज आदेश दिया कि अकाली दल की सदस्यता भर्ती जल्द से जल्द शुरू की जाए और चुनाव 6 महीने के भीतर पूरे किए जाएं। जत्थेदार ने सभी को अपने अलग-अलग घर बंद करके एकीकृत अकाली दल के लिए काम करने को कहा।

जत्थेदार ने शिरोमणि कमेटी एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, मनप्रीत सिंह अयाली, जत्थेदार गुरपरताप सिंह वडाला, संता सिंह उमेदपुर, इकबाल सिंह झुंदा और बीबी सतवंत कौर (दिवंगत भाई अमरीक सिंह की बेटी) सहित छह सदस्यीय समिति गठित करने की घोषणा की।

Exit mobile version