Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार-ए-खालसा वैबसाइट लांच की जाएगी : जत्थेदार कुलदीप सिंह

September 15, 2025

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार-ए-खालसा वैबसाइट लांच की जाएगी : जत्थेदार कुलदीप सिंह

अमृतसर Sarkar-e-Khalsa: पंजाब में बाढ़ की स्थिति के दौरान राहत सेवाएँ प्रदान करने वाले विभिन्न सिख संगठनों, समूहों, हिस्तयों, पंजाबी कलाकारों और अभिनेताओं की एक विशेष बैठक श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गॅज द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक के बाद, जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह कहा कि कि श्री अकाल तख्त साहिब के बैनर तले सेवा प्रदान करने वाले सभी संगठनों को संगठित करने और नीति-आधारित तरीके से पूर्ण राहत और पुनर्वास कार्य संचालित करने के लिए 15 सितंबर सोमवार को सरकार ए खालसा वेबसाइट लॉन्च की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सेवा कार्य करने वाली सभी संस्थाएँ इस वेबसाइट पर श्री अकाल तख्त साहिब के साथ पंजीकरण करवाएँ और उन्हें राहत कार्यों के लिए उचित सेवा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो विभिन्न संस्थाएँ मिलकर काम करना चाहती हैं, वे भी अपनी जानकारी श्री अकाल तख्त साहिब को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वेबसाइट का पूरा प्रबंधन श्री अकाल तख्त साहिब के पास रहेगा।

संस्था अपने दो सेवादार श्री अकाल तख्त साहिब के साथ संपर्क बनाए रखने और राहत कार्यों में समन्वय व सहयोग करने के लिए दें। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक एक नियंत्नण कक्ष भी स्थापित कर दिया जाएगा, जिसके माध्यम से सभी संस्थाओं और सेवा कार्यों से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म पर शुरु आत में प्रति 20 गाँवों पर एक सेवादार की सेवा उपलब्ध होगा और पंजाब के लगभग 1600 बाढ़ प्रभावित गाँवों तक संगठित रूप से पहुँच बनाई जाएगी।

बाढ़ प्रभावित 101 गांवों में मच्छरों का कहर

अमृतसर: जलप्रलय से प्रभावित 101 गांवों में अब मच्छरों का आंतक मच गया है। जिससे डेगू,मलेरिया,हैजा जैसी बीमारियां पीड़ित लोंगो को लग सकती है। वही प्रशासन को इस बात का पता लगने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरे उभरने लग पड़ी है। 101 जलप्रलय प्रभावित गांवों को लेकर 15 सितंबर से प्रशासन अब सफाई अभियान शुरू कर रही है। वही 101 गांवो में मच्छर मारने वाली दवाईयों की फोगिंग की जाएगी। 60 गांवों में मशीनों के माध्यम से छिड़काव का कार्य पूरा किया जाएगा ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

ग्राम सभा द्वारा पांच से सात सदस्यों की कमेटी चुनी जाएगी जो साफ सफाई का रखेगी ध्यान : नोडल अधिकारी व एडीसी अमनदीप कौर ने बताया कि हम गांवों में जो स्वच्छता अभियान शुरू करने जा रहे हैं, उसके लिए रविवार को सभी प्रभावित गांवों में ग्राम सभा की बैठकें बुलाई जा रही हैं। जिसमें ग्राम सभा द्वारा पांच से सात सदस्यों की एक कमेटी चुनी जाएगी, जो न केवल गांव की सफाई करेगी बल्कि गांव में हुए नुकसान की रिपोर्ट भी विभाग को देगी कि किस सरकारी भवन, गली या मकान को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि इसमें सरपंच के साथ-साथ पंचायत सचिव, सेवानिवृत्त कर्मचारी, युवा क्लब के सदस्य व गांव के अन्य गणमान्य लोगों को शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि गांवों में जल्द से जल्द जनजीवन सामान्य हो जाए, इसलिए जरूरी है कि गांवों को जाने वाले रास्तों को साफ करके चलने लायक बनाया जाए। इसके साथ ही यह कमेटी गांवों में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें