Site icon Dainik Savera Times

SSOC फाजिल्का ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार,15 किलो हेरोइन बरामद

चंडीगढ़: सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के खिलाफ इंटेलिजेंस के नेतृत्व में एक ऑपरेशन में, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) फाजिल्का ने एक ड्रग तस्कर की गिरफ्तारी के साथ-साथ लगभग 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने बताया कि भूसे से लदे एक ट्रैक्टर की तलाशी के दौरान मादक पदार्थ की बरामदगी की गयी. डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 45 दिनों में एसएसओसी फाजिल्का ने 147 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर फाजिल्का में एफआईआर दर्ज की गई है। ड्रग सप्लाई की चेन को बाधित करने के लिए भी जांच की जा रही है।

 

 

 

Exit mobile version