खन्ना: पंजाब पुलिस के डीजीपी के निर्देशों के अनुपालन में खन्ना की एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस ने शनिवार को जिला स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अहम बैठक में जिले के सभी जीओ (गजटेड ऑफिसर), एसएचओ (थाना प्रभारी) और विभिन्न विभागों के प्रभारी शामिल हुए। बैठक के दौरान जिले में अपराध की वर्तमान स्थिति, अपराध के बढ़ते रु झान और उसके पीछे के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, अपराध की रोकथाम और प्रभावी ढंग से मामलों के समाधान के लिए एक समग्र कार्य योजना पर सभी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस ने सभी थानों में डीजीपी पंजाब द्वारा जारी प्रमुख निर्देशों के सख्ती से पालन की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर थाने के प्रभारी को जवाबदेह बनाया जाएगा और उनके प्रदर्शन की नियमित समीक्षा की जाएगी। जो अधिकारी अपने कार्य में लापरवाही बरतते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के साथ बेहतर समन्वय, शिकायतों के त्वरित निपटारे और क्षेत्न में गश्त को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में नशा तस्करी, वाहन चोरी, लूटपाट जैसे गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना भी साझा की गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों से अपराध नियंत्नण में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने की अपील की।

