Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हेरोइन सहित गिरफ्तार दो पुलिस कर्मियों को लेकर SSP Mukhvinder Bhullar ने किए बड़े खुलासे

September 15, 2023

हेरोइन सहित गिरफ्तार दो पुलिस कर्मियों को लेकर SSP Mukhvinder Bhullar ने किए बड़े खुलासे

जालंधर : फिरोजपुर के गांव में हेरोइन सहित पकड़े गए एएसआई और हवलदार को लेकर देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। इस मामले को लेकर एसएसपी ने बताया कि पिछले दिनों 50 किलो हेरोइन के मामले में उन्होंने मुख्य आरोपी मलकीत सिंह को काबू किया था। जिससे उन्होंने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। मलकीत सिंह को बीते दिन दोबारा पूछताछ की गई तो उसने बताया था कि उसके गांव में उसने 2 किलो हेरोइन छुपा कर रखी हुई है। इस दौरान आरोपी ने कहा कि अगर वह कल हेरोइन वहां से बरामद कर लेंगे तो उन्हें मिल जाएंगी। क्योंकि वहां के अन्य तस्करों को उसके बारे में पता चल चुका है।

एसएसपी ने कहा इसी को लेकर थाना प्रभारी ने एएसआई और हवलदार को तुरंत वहां गांव से हेरोइन बरामद करने के लिए भेज दिया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस दौरान गांव वालों को पता चल गया था कि पुलिस ने वहां से हेरोइन बरामद कर ली है। इसके बाद गांव वाले उक्त पुलिसकर्मियों के पीछे लग गए। इसी के कारण उन्होंने हीरोइन को गाड़ी के बोनट में छुपा लिया था और गाड़ी लेकर वहां से भाग गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जैसे ही उनको पता लगा कि आगे बीएसएफ का नाका लगा हुआ है तो तुरंत उन्होंने वहां अपनी गाड़ी रोक दी। इस दौरान गांव वालों ने उनकी वीडियो बनाकर उन पर हेरोइन बरामदगी के आरोप लगाने शुरू कर दिए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब इस मामले को लेकर बीएसएफ से बात की गई और उनको इस तथ्यों के बारे में बताया गया तो उन्होंने टीम का सहयोग कर पुलिस मुलाजीमो को छोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें