Site icon Dainik Savera Times

SSP Mukhwinder Singh Bhullar की टीम ने दोहरे हत्याकांड में वांछित आरोपी किया गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

जालंधर : सीनियर पुलिस कप्तान मुखविंदर सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार जालंधर ग्रामीण पुलिस ने गांव भोजोवाल में हुए दोहरे हत्याकांड में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 32 बोर की एक पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं।

आरोपी का नाम लवप्रीत कलेर बताया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे यह पिस्तौल कहां से और किससे मिली और उक्त आरोपी ने और कितनी हत्याएं की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया है कि उसने बंदूक की नोक पर खरड़ इलाके से एक गाड़ी चोरी की थी। दूसरे आरोपी करनजीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Exit mobile version