Site icon Dainik Savera Times

एयरपोर्ट के नए रास्ते में आ रही जमीन मालिकों के समर्थन में आये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Arun Sood

चंडीगढ़ : बड़ैल में करीब 200 किसानों को सम्बोधित होते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने कहा चंडीगढ़ से लेकर एयरपोर्ट तक जो नई सड़क बन रही है उसमे किसानों की जमीन अधिग्रहण करते समय किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही फैसला लिया जाएगा। आज भोपाल सिंह राणा स्टेडियम बुडैल में किसान इकट्ठा हुए। उन्होंने मिल कर चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए निकाले जा रहे प्रस्तावित सडक में जो ज़मीन अधिग्रहण की जा रही हैं वह गाँव बूडैल एवं चार तरफ़ा बूडैल और आस पास के गाँव के किसानों की हैं।

किसानों की शिकायत है की जमीन अधिग्रहण सही ढंग से नहीं की जा रही। प्रशसन इस ज़मीन का टुकड़ो में अधिग्रहण कर रहा हैं। जिस कारण किसी भी किसान की पूरी जमीन अधिग्रहण नहीं की जा रही। ज़मीन का टुकड़ों में अधिग्रहण होने के बाद सडक और एयरपोर्ट की चारदिवारी के बीच में किसानों की बची हुई जमीन को प्रशासन ने छोड़ दिया हैं। बची जमीन में जाने का कोई रास्ता नहीं हैं। इस तरह किसानों का भारी नुकसान होगा। किसानों ने मांग की के एयरपोर्ट की दीवार और प्रस्तावित सडक के बीच जो गाँव बूडैल और चार तरफ की ज़मीन हैं उसे पूर्ण रूप से अधिग्रहण किया जाए।

किसान को उसकी जमीन का उचित मुआवजा दिया जाये या लैंड पूलिंग की जाये। इस आशय का मांग पत्र पार्षद और उपमहापोर कँवरजीत सिंह,नॉमिनेटेड पार्षद उमेश घई, पार्षद सतीन्द्र सिंह,नरेश पांचाल, मण्डल अध्यक्ष अजय राणा, एडवोकेट मोहन राणा, विक्रम सिंह, बलजीन्दर सिंह, पदम राणा एवं अन्य किसानों ने अरूण सूद को दिया और अरूण सूद ने सभी को आश्वासन दिया को वह शीघ्र इस संबधी प्रशासनिक अधिकारियों से बात करें और अगर जरूरत पड़ी तो प्रशासक के पास भी जाएंगे।

Exit mobile version