Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में बुधवार को आयोजित होगी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी: जैइंद्र कौर

अमृतसर: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जैइंद्र कौर की अध्यक्षता में 13 दिसंबर को आर्ट गैलरी, अमृतसर में आयोजित की जाएगी।

श्रीमती कौर ने मंगलवार को अमृतसर में भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर श्रीमती श्रुति विज की अध्यक्षता में पार्टी जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित महिला मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

श्रीमती कौर ने उपस्थित पदाधिकारियों से 13 दिसंबर को अमृतसर में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की तैयारियों के सबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा उसके संबंध में जिम्मेवारियाँ सौंपी। उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक में विस्तृत चर्चा कर इस संबधी रणनीति तय की गई है।

Exit mobile version