Site icon Dainik Savera Times

राज्य स्तरीय तीरंदाजी-रग्बी मुकाबले शुरू, 23 अक्टूबर तक चलेगा खेल महाकुंभ

State-Level Archery and Rugby Championships Begin : अमृतसर। पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी और रग्बी प्रतियोगिताओं का उद्घाटन लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने किया। ये मुकाबले 17 से 23 अक्टूबर तक चलेंगे।

तीरंदाजी प्रतियोगिताएं गुरु नानक स्टेडियम और रग्बी मुकाबले खालसा कॉलेज व खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। मंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक तंदुरुस्ती और टीम भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। रग्बी अंडर-14 लड़कों के पहले सेमीफाइनल में मानसा ने फतेहगढ़ साहिब को 5-0 से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अमृतसर ने कपूरथला को 5-0 से हराया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार, अमृतसर तीसरी बार राज्य स्तरीय रग्बी और पहली बार तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर रहा है।

 
 

ये प्रतियोगिताएं 17 से 23 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिताएं गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में तथा रग्बी प्रतियोगिताएं खालसा कॉलेज और खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर में आयोजित की जा रही हैं। तीरंदाजी प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30 और 31-40 आयु वर्गों में, जबकि रग्बी प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 और 21-30 आयु वर्गों में आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया था और जिला स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने युवाओं को नशों से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक तंदुरुस्ती और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके उपरांत उन्होंने औपचारिक रूप से खेल प्रतियोगिताएं शुरू करने की घोषणा की और खिलाड़ियों तथा उनके कोचों से परिचय किया। जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अमृतसर को राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिताओं की तीसरी बार और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की पहली बार मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज के खेल परिणाम रग्बी (अंडर-14 लड़के): पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मानसा की टीम ने फतेहगढ़ साहिब की टीम को 5-0 के अंतर से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में अमृतसर की टीम ने कपूरथला को 5-0 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। तीरंदाजी: अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30 और 31-40 आयु वर्गों के कंपाउंड और रिकर्व वर्गों के रैंकिंग मुकाबले जारी रहे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह के अलावा खेल विभाग के कोच और कार्यालयी स्टाफ भी उपस्थित थे।

Exit mobile version