
पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए फिल्लौर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 गेस्ट स्पीकर, जिनमें जोन, जिला और हलका कोऑर्डिनेटर शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 700 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। पंजाब सरकार ने अभियान से जुड़े पदाधिकारियों और गेस्ट स्पीकरों से नशे के खिलाफ चल रहे प्रयासों को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
15 हजार से ज्यादा इलाकों में होंगी बैठक
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन टीमों को तैयार करना था, जो पंजाब के 15,000 से अधिक गांवों और वार्डों में होने वाली बैठकों का संचालन करेंगी। इन बैठकों में आम लोगों को अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इनमें नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारियां, नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने के प्रयास और पंजाब सरकार की ओर से उठाए गए अन्य कदमों के बारे में बताया जाएगा।
अभियान की चुनौतियों पर भी होगी चर्चा
गांव और वार्ड स्तर की बैठकों में नशे के खिलाफ अभियान के दौरान सामने आई चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही, आने वाले समय में अभियान को और प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा लोगों के साथ साझा की जाएगी।
बैठकों से पहले चल रही तैयारी
गांवों और वार्डों में बैठकें करने से पहले हल्का स्तर पर तैयारी बैठकें की जाएंगी। इन बैठकों की अध्यक्षता संबंधित विधायक और हल्का इंचार्ज करेंगे। इनमें पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी, अभियान की टीम और गांवों व वार्डों के वीडीसी कन्वीनर और एक्टिंग प्रेसिडेंट शामिल होंगे।
बैठकों में तय होगी अभियान की रणनीति
हलका स्तर की बैठकों में गांव और वार्ड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, आपसी समन्वय और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिल्लौर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को इन दोनों चरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बैठकों और शुरू होने वाली गांव-वार्ड बैठकों के लिए जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ‘युद्ध नशों के विरुद्’ अभियान को पंजाब के प्रत्येक गांव और वार्ड तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...