Site icon Dainik Savera Times

लोक संघर्ष हजूम किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की किसान हीतेषी नीतियों से प्रभावित हो लोक संघर्ष हजूम किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने भाजपा जॉइन की। प्रदेश उपाध्यक्ष फतह जंग बाजवा ने प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी की उपस्थिति में उन्हे भाजपा का पटका पहना स्वागत किया। हल्का संयोजक जेतों प्रकाश सिंह सेवेवाला व राम पाल वर्मा जिला अध्यक्ष ओबीसी सेल जेतों विशेष रूप से उपस्थित ही ।

इस मोके गुरजीत सिंह के साथ डॉक्टर कश्मीर सिंह मेडिकल प्रेकटिशनर एसोसिएशन पंजाब पंजीकर्त के उपाध्यक्ष, पूर्व सरपंच व पूर्व पी.पी.सी.सी. मेम्बर काँग्रेस ने भाजपा जॉइन की ।

किसान नेता गुरजीत सिंह ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से समाज के हर वर्ग के उत्थान की चिंता करते हैं उससे स्पष्ट है कि वे अपने मंत्र सबका साथ सबका विकास पर खरे उतर रहे हैं । हरियाणा के किसानों ने इस बार भाजपा के लिए वोट किया और इसी तरह पंजाब में भी किसान भाजपा के साथ खड़े होंगे ।

 

Exit mobile version