Site icon Dainik Savera Times

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल को मिली बड़ी कामयाबी, ISI के जासूस काे Chandigarh से किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ः स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकरियों ने पाकिस्तानी एजेंसी ISI के एक जासूस को गिरफ्तार किया है, जो भारत की खुफिया जानकारी काे लीक कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स सिख फॉर जस्टिस और पाकिस्तान आईएसआई को भारत की खुफिया जानकारियां साझा कर रहा था। आरोपी की पहचान त्रिपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आराेपी काे चंडीगढ़ के सेक्टर 40 से गिरफ्तार कर मोहाली कोर्ट में पेश किया हैं। मोहाली कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को उसे 19 तारीख तक रिमांड पर लेने का आदेश दिया हैं।

Exit mobile version