Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस के टकसाली नेता सुभाष दलहोत्रा भाजपा में हुए शामिल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने किया स्वागत

January 6, 2023

कांग्रेस के टकसाली नेता सुभाष दलहोत्रा भाजपा में हुए शामिल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने किया स्वागत

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर केंद्रीय विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टकसाली नेता सुभाष दलहोत्रा ने आज भाजपा का दामन पकड़ा। सुभाष दलहोत्रा जिला कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं भारतीय अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष थे और उनके साथ हृदय राम जोकि कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष हैं, भी भाजपा में शामिल हुए। इन दो बड़े नेताओं के साथ अशोक गुलाटी एवं शिवनारायण ने भी भाजपा का दामन थामा।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने इन नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा जालंधर एवं पंजाब में दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। जिसका मुख्य कारण विभिन्न पार्टियों से बड़े नेताओं का पार्टी में शामिल होना है। क्योंकि यह सभी नेता इस बात पर विश्वास करते हैं कि पंजाब का भविष्य अगर किसी पार्टी के पास सुरक्षित हो सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “हम सभी मिलकर पंजाब की एकता अखंडता भाईचारे को मजबूत करेंगे एवं घर-घर में भाजपा को लेकर जाएंगे।”

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सुभाष दलहोत्रा ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहा हूं एवं सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मैं दिन दुगनी रात चौगुनी मेहनत करूंगा।” इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल 4 के अध्यक्ष शाम शर्मा मंडल के महामंत्री सरदार कमलजीत सिंह मंडल महामंत्री राकेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पंजाब प्रवक्ता सरदार हरमिंदर सिंह काहलों, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर एवं भाजपा जालंधर के कार्यालय सचिव गोपाल किशन सोनी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें