चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ड्रग निरीक्षक शीशन मित्तल से जुड़े 24 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जिसमें कुल 6.69 करोड़ रुपये की राशि है। एसटीएफ ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर की गई समन्वित छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी और विदेशी मुद्रा भी जब्त की।
24 बैंक खाते फ्रीज किए
इस दौरान एसटीएफ ने आरोपी व उससे जुड़े 24 बैंक खाते फ्रीज किए हैं। जो कई अन्य लोगों के नाम पर चल रहे थे। बैंक खातों में कुल रकम 6.19 करोड़ रुपए मिली है। इसके अलावा 3 बैंक लॉकर भी फ्रीज किए हैं। 9 लाख रुपए नकद और विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। इसके अलावा जांच में जीरकपुर में 1.4 करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति भी सामने आई है।
13 जगह सर्च
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि जेल में बंद बड़े नशा तस्करों के साथ आरोपी के संबंध है। इसके बाद एसटीएफ ने आरोपी पर NDPS समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। फिर एसटीएफ ने आज सर्च की है। कुछ जगह पर सर्च पूरी हो गई है। जबकि कुछ जगह पर सर्च चल रही है। सर्च में विजिलेंस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। विजिलेंस अधिकारियों का मानना है कि ड्रग तस्करों को सिंथेटिक ड्रग आदि मुहैया करवाता था। वहीं, सर्च पूरी होने के बाद सारी जानकारी शेयर की जाएगी।

