Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फगवाड़ा में कन्फेक्शनरी दुकान से 25 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

August 14, 2026

फगवाड़ा में कन्फेक्शनरी दुकान से 25 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

पंजाब डेस्क: फगवाड़ा के पॉश इलाके न्यू मॉडल टाउन स्थित गुलाटी कन्फेक्शनरी स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक दुकान के अंदर दाखिल हुआ और गल्ले से करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

महिला के वॉशरूम जाने के दौरान हुई चोरी

दुकान पर मौजूद महिला जसपाल कौर ने बताया कि वह दुकान पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान वह कुछ देर के लिए वॉशरूम गईं। उनके पीछे एक युवक दुकान में दाखिल हुआ और गल्ले से नकदी निकालकर फरार हो गया।

जब जसपाल कौर वापस लौटीं तो उन्हें गल्ले से पैसे गायब मिले। इसके बाद परिवार ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कथित आरोपी युवक चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

पुलिस को दी लिखित शिकायत

जसपाल कौर की बेटी सिमरनजीत कौर ने बताया कि घटना के संबंध में फगवाड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। परिवार का कहना है कि फिलहाल मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए। परिवार ने चोरी की रकम बरामद करने और मामले में उचित कार्रवाई की भी मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें