Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना: सतलुज एक्सप्रेस पर पथराव, 4 वर्षीय बच्चे सहित 3 यात्री घायल, चंडीगढ़ PGI रेफर

September 7, 2024

लुधियाना: सतलुज एक्सप्रेस पर पथराव, 4 वर्षीय बच्चे सहित 3 यात्री घायल, चंडीगढ़ PGI रेफर

लुधियाना: शहर में आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की बड़ी लापरवाही उजागर करने वाली एक परेशान करने वाली घटना सामने आयी है। जहां लुधियाना के बदोवाल के पास सतलुज एक्सप्रेस (14630) नामक ट्रेन पर पथराव किया गया, जिसमें 3 यात्री घायल हो गए। आपको बता दे कि पत्थर 2 से 3 यात्रियों को लगे, जिससे वे घायल हो गए। घायलों में एक 4 वर्षीय बच्चा भी है, जिसके सिर में गंभीर चोट आई है। रेलवे ट्रैक और ट्रेनों पर गश्त न होने के कारण शरारती तत्व खुलेआम ट्रेनों पर पथराव कर रहे हैं। यह घटना लुधियाना के बदोवाल के पास हुई।

आपको बता दे कि इस पथराव में करीब 2 से 3 अन्य यात्री भी घायल हो गए। पथराव के कारण ट्रेन के कोच में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। बाद में रेलवे स्टाफ बच्चे की स्थिति जानने के लिए ट्रेन में पहुंचा, लेकिन ट्रेन में प्राथमिक उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। खून से लथपथ 4 वर्षीय बच्चे प्रिंस को लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

प्रिंस की मां सविता ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रात करीब 1 बजे गंगानगर से लुधियाना जाने वाली सतलुज एक्सप्रेस में सवार हुई थी। लुधियाना के बद्दोवाल पहुंचते ही उनके कोच पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। अचानक एक पत्थर उनके बेटे प्रिंस के सिर पर लगा। साथ में बैठे दो अन्य यात्री भी चपेट में आ गए। लोगों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी। प्रिंस की हालत बिगड़ती देख उसे तुरंत लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।

रेलवे के डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। प्रिंस के मामा के रिश्तेदार स्टेशन पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया है। इस संबंध में फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डीएससी ऋषिपाल ने बताया कि यह घटना बेहद दुखद है। पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई जा रही हैं। जल्द ही दोषियों को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा सकती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें