Dainik Savera Times

Jalandhar: जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की बैठक, सर्कल कमेटी चुनाव और नए बिजली एक्ट पर रणनीति तय

पंजाब डेस्क: जालंधर में एसोसिएशन ऑफ़ जूनियर इंजीनियर की बैठक आज आयोजित की गई। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना था, सर्कल कमेटी के चुनाव और केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए बिजली एक्ट 2025 के अनुसार आगे की कार्रवाई तय करना।

बैठक के दौरान सदस्यों ने पहले आगामी सर्कल कमेटी के चुनाव की तैयारियों पर बात की और यह तय किया कि चुनाव को पारदर्शी और सुचारू तरीके से कैसे करवाया जाए। इसके बाद प्रस्तावित बिजली एक्ट 2025 पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इंजीनियरों ने एक्ट में होने वाले बदलावों का उनकी कार्यप्रणाली और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभाव का मूल्यांकन किया तथा इस पर आगे उठाए जाने वाले कदमों की योजना बनाई। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और विस्तार से चर्चा कर जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को सुझाव और आपत्तियां भी भेजी जाएंगी।

Exit mobile version