इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गलियों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पश्चिमी के विभिन्न वार्डों में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को बेहतर सड़कें, गलियां और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने गलियों के निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू और पार्षद श्री संदीप सिंह का धन्यवाद किया।