लुधियाना: पंजाब में LPG गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग और घरेलू गैस डायवर्जन को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। लुधियाना के विभिन्न इलाकों में गैस माफिया द्वारा गैर-कानूनी तरीके से गैस सिलेंडर बेचने और संचालित करने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।
जानकारी के अनुसार, शहर में कुछ लोग झुग्गियों और किराए के कमरों में गैस सिलेंडर बेचने का गैरकानूनी धंधा चला रहे हैं। इसके साथ ही, इन कमरों और दुकानों के मालिक भी इस अवैध गतिविधि में शामिल पाए जा रहे हैं।
गैस माफिया को चेतावनी
लुधियाना LPG गैस फेडरेशन के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह और जनरल सेक्रेटरी अरुण अग्रवाल ने हाल ही में पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर इस गंभीर मुद्दे को उठाया। बैठक में शहर में घरेलू गैस डायवर्जन और ब्लैक मार्केटिंग में शामिल गैस माफिया और गैरकानूनी ढंग से गैस सिलेंडर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया गया। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रूपिंदर सिंह ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी लोग इस अवैध धंधे में शामिल रहेंगे, उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: चांदी ने तोड़े सारे रिकार्ड, सोने में भी दिखी तेजी, जानें कहां पहुंचा रेट?
ISI/BIS मार्किंग वाले सिलेंडर ही होंगे वैध
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अब पुलिस कमिश्नरेट एरिया में केवल ISI/BIS मार्किंग वाले LPG सिलेंडर ही बेचे जा सकते हैं। जो सिलेंडर इंडियन सेफ्टी स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं हैं, या नकली/विस्फोटक जैसा दिखने वाले देसी सिलेंडर बेच रहे हैं, उन पर गैस सिलेंडर रूल्स 2016 और LPG सप्लाई रेगुलेशन ऑर्डर 2013 के तहत कार्रवाई होगी।
पुलिस ने यह आदेश दो महीने पहले ही लागू कर दिया है। प्रशासन और पुलिस की यह सख्ती नागरिकों की सुरक्षा और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...