Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई, जनवरी 2024 से अब तक कुल 29,214 के काटे चालान

October 6, 2024

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई, जनवरी 2024 से अब तक कुल 29,214 के काटे चालान

जालंधर : पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर भर में नो-टॉलरेंस सड़कों और वन-वे सड़कों पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं, 528 नोटिस जारी किए गए हैं और 1 जनवरी 2024 से अब तक कुल 29,214 ट्रैफिक चालान जारी किए गए हैं। कुल 2,46,66,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और लोगों की सुविधा के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर की 17 सड़कों को नो-टॉलरेंस रोड और वन-वे रोड घोषित किया है। संदीप शर्मा ने बताया कि इन नो टॉलरेंस सड़कों को जोन-1, जोन-2, जोन-3 और जोन-4 में बांटा गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि यातायात प्रबंधन में सुधार के लिए अड्डा होशियारपुर, जेल चौक, कमल पैलेस रोड और रेलवे स्टेशन रोड सहित कुछ सड़कों को सुबह 08:00 बजे से शाम 08:00 बजे तक वन-वे घोषित किया गया है शहर में छोटे-मोटे अपराधों को कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह पूरा सिस्टम इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के तहत काम करता है और इसी अभियान के तहत ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संदीप शर्मा ने कहा कि विभिन्न पुलिस स्टेशनों में आईपीसी की धारा 188 के तहत कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि धारा 144 सी.आर.पी.सी. के तहत कुल 528 नोटिस जारी किए गए हैं इन्हें दुकानों के मालिकों, रेहड़ी-पटरी वालों, होटलों और शॉपिंग मॉलों सहित सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले व्यक्तियों और व्यवसायों को जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाने और यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए उन्हें चेतावनी जारी की गई है। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर शहर में सुचारू यातायात, सार्वजनिक सुरक्षा और सुविधाएं बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें