
Strict police vigil outside colleges : लुधियाना। कॉलेज छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सीनियर अधिकारियों की निगरानी में कॉलेजों के बाहर विशेष नाकेबंदी कर बिना वजह घूमने वालों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। काली फिल्म, बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालने और अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि छुट्टियों के दौरान भी कॉलेजों के बाहर निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
साथ ही गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने, पटाखे जैसी आवाज़ (बुलेट फायरिंग) करने और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के चालान काटे गए। सीनियर पुलिस अधिकारी खुद मौके पर मौजूद थे और उन्होंने बताया कि यह खास अभियान लुधियाना पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शुरू किया गया है। इसका मकसद कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को सुरक्षित महसूस कराना और यह दिखाना है कि पंजाब पुलिस उनके साथ है।
इस मौके पर सीनियर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आज खास तौर पर नाकेबंदी करके कॉलेजों के बाहर घूमने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज कई लोगों के चालान मौके पर ही काटे गए। उन्होंने कहा कि आज लुधियाना में गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर यह नाका लगाया गया है और अब छुट्टियों के दौरान भी पुलिसकर्मी इसी तरह अलग-अलग कॉलेजों के बाहर तैनात रहेंगे; साथ ही ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रहेगी जो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...