Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में गर्मी-उमस से लोगों को राहत, तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

अमृतसर: पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे। रविवार शाम हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने और बाद में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। सावन के महीने में लोग लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार मौसम ने करवट ले ली।

सावन के पहले रविवार को तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। पिछले 3-4 दिनों से लगातार उमस और गर्मी के कारण लोगों को अपने रोजमर्रा के कामकाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में रविवार शाम मौसम बदलते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया। तेज हवाओं और अच्छी बारिश से चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। यदि ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी और उमस से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version