Stubble Burning Cases Rise to 327 in Ludhiana : लुधियाना। पंजाब में किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए कृषि विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद आग लगाने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। लुधियाना में पिछले साल के 219 मामलों के मुकाबले इस साल अब तक 327 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में किसानों पर 6.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 114 किसानों की रेड एंट्री की गई है और 58 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
लुधियाना में पराली जलाने की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। पिछले साल ऐसे 219 मामले सामने आए थे और किसानों पर कुल पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। किसानों का कहना है कि समय पर मशीनरी न मिल पाने के कारण उन्हें पराली जलानी पड़ती है। इस मामले पर बात करते हुए, लुधियाना के मुख्य कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह जोहल ने बताया कि किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। पिछले साल जहां 219 मामले थे, वहीं इस साल यह संख्या बढ़कर 327 हो गई है। किसानों पर 6.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

