Stubble Burning Fines Announced : लुधियाना। पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने किसानों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है। इसके तहत दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों पर ₹5,000, दो से पांच एकड़ पर ₹10,000 और पांच एकड़ से अधिक जमीन वालों पर ₹30,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
लुधियाना प्रशासन ने किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करने के लिए गांवों में टीमें भेजी हैं। जगरांव और रायकोट को हॉटस्पॉट घोषित कर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दो एकड़ से कम ज़मीन वाले किसानों पर ₹5,000, दो से पांच एकड़ ज़मीन वालों पर ₹10,000 और पांच एकड़ से ज़्यादा ज़मीन वालों पर ₹30,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। किसान इस कदम से काफी निराश दिख रहे हैं। इस मामले पर बात करते हुए, लुधियाना के कृषि अधिकारी ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर (DC) ने लुधियाना के अलग-अलग गांवों में जाने के लिए गाड़ियों को रवाना किया है।
ये टीमें किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करेंगी और उन्हें पर्यावरण पर पड़ने वाले असर और वैकल्पिक तरीकों के फायदों के बारे में बताएंगी। इन तरीकों से प्रदूषण नहीं होता, इंसानों या जानवरों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता और कई अन्य फायदे भी मिलते हैं; साथ ही, जगरांव और रायकोट को ‘हॉटस्पॉट’ घोषित किया गया है और वहां के किसानों को फसल के अवशेष न जलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...