Site icon Dainik Savera Times

पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर किया हमला, सिर पर मारा लोहे का स्टूल

पंजाब डेस्क: पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कंप्यूटर साइंस विभाग में परीक्षा के दौरान एक छात्र ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लाल चंद के सिर पर लोहे के स्टूल से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: शादी से पहले दूल्हे ने ससुर के हाथ में थमाई डिमांडों की ऐसी लिस्ट, पढ़ते ही रो पड़ा लड़की का पिता

जानकारी के अनुसार, पांचवें सेमेस्टर का छात्र चरणप्रीत सिंह परीक्षा में देर से पहुंचा, जब प्रोफेसर ने उसे देर से आने पर बाहर जाने को कहा तो उसने गुस्से में स्टूल उठाकर उनके सिर पर मार दिया। घायल प्रोफेसर को तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद छात्र मौके से फरार हो गया।

अर्बन एस्टेट थाने के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि प्रोफेसर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version