Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाए लड्डू

July 26, 2026

Ludhiana: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाए लड्डू

लुधियाना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद लुधियाना के किला मोहल्ला मार्केट में स्टूडेंट्स ने खुशी जताई। बड़ी संख्या में जमा हुए स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया और इसे अपनी जीत बताया।

स्टूडेंट्स ने कहा कि वे लंबे समय से शिक्षा और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन स्टूडेंट्स की एकता और संघर्ष की जीत का प्रतीक है।

जश्न के दौरान स्टूडेंट्स ने नारे भी लगाए और कहा कि देश के युवाओं के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि एजुकेशन सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी लाने, निष्पक्ष तरीके से एग्जाम कराने और स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इस मौके पर मौजूद स्टूडेंट्स ने कहा कि वे भविष्य में भी शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे और सरकार से स्टूडेंट्स के हित में फैसले लेने की उम्मीद करते हैं।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें