Dainik Savera Times

पंजाब यूनिवर्सिटी में 6 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव

चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी और 11 कॉलेज में छात्र संघ चुनाव 6 सितंबर को होने वाले हैं, जिसको लेकर डीएसडब्ल्यू ने प्रैस कान्फ्रेस की। 29 अगस्त को मीटिंग होगी जिसमें छात्र संघ चुनावों के मद्देनजर पुलिस और यूनिवर्सिटी के साथ ऑल पार्टी मीटिंग होगी। 30 अगस्त को नोटिस दिए जायेंगे व 31 अगस्त को नॉमिनेशन दे दी जाएगी। 1 सितंबर को छात्र अपने नाम वापिस ले सकते है। आज से चुनाव जाब्ता लागू कर दी गई है। यूनिवर्सिटी में अलग-अलग जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Exit mobile version