Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑप्टिकल फाइबर के जनक डॉ. कपानी की विरासत से रूबरू हुए मोगा के विद्यार्थी

October 16, 2026

ऑप्टिकल फाइबर के जनक डॉ. कपानी की विरासत से रूबरू हुए मोगा के विद्यार्थी

Students Learn About Optical Fibre Pioneer : मोगा। विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित डॉ. नरेंद्र सिंह कपानी के 100वें जन्मदिवस को समर्पित विशेष सेमिनार डी.एम. कॉलेज, मोगा में आयोजित किया गया। पंजाब भाषा विभाग और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑप्टिकल फाइबर के विकास में डॉ. कपानी के ऐतिहासिक योगदान, उनके शोध कार्यों और जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य वक्ता प्रो. बलविंदर सिंह दौलतपुरा ने उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पंजाब भाषा विभाग की ओर से डी.एम. कॉलेज, मोगा के सहयोग से विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित डॉ. नरेंद्र सिंह कपानी के 100वें जन्मदिवस को समर्पित विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उनके जीवन, शोध कार्यों और विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए योगदान की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सेमिनार के दौरान जिला भाषा अधिकारी डॉ. अजीतपाल जटाणा ने उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत किया।

उन्होंने भाषा विभाग, पंजाब की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महान हस्तियों के जीवन और उपलब्धियों से संबंधित कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसी शख्सियतों के संघर्ष, मेहनत और उपलब्धियों से सीख लेने का आह्वान किया। डी.एम. कॉलेज के प्रिंसिपल ललित मोहन गर्ग ने कहा कि यह पूरे मोगा जिले के लिए गर्व की बात है कि ऑप्टिकल फाइबर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह कपानी का संबंध इसी धरती से रहा है।

उन्होंने कहा कि डॉ. कपानी की वैज्ञानिक उपलब्धियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, विज्ञान और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। वैज्ञानिक उपलब्धियों पर डाला प्रकाश कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए प्रो. गुरप्रीत घाली ने मुख्य वक्ता प्रो. बलविंदर सिंह दौलतपुरा का परिचय करवाया। इसके बाद प्रो. बलविंदर सिंह दौलतपुरा ने डॉ. नरेंद्र सिंह कपानी के जीवन, शोध कार्यों और वैज्ञानिक क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तारपूर्वक शोधपत्र प्रस्तुत किया।

उन्होंने ऑप्टिकल फाइबर के विकास में डॉ. कपानी की भूमिका तथा उनकी उपलब्धियों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और अनुसंधान के क्षेत्र में रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पूछे सवाल शोधपत्र की प्रस्तुति के बाद विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे। मुख्य वक्ता प्रो. बलविंदर सिंह दौलतपुरा ने उनके सवालों के संतोषजनक जवाब दिए। इस संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को डॉ. कपानी के जीवन और उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों को गहराई से समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल ललित मोहन गर्ग ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी भाषा विभाग, पंजाब के सहयोग से ऐसे शैक्षणिक और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को महान हस्तियों के जीवन और योगदान के बारे में जानकारी मिल सके। इस अवसर पर डॉ. कर्मवीर कौर, डॉ. इंदरपाल सिंह, डॉ. सुखदीप सिंह, डॉ. लवप्रीत सिंह, वरिष्ठ सहायक नवदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें