Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईटीआई की जमीन पर कब्जे के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

September 9, 2026

आईटीआई की जमीन पर कब्जे के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

फाजिल्का : सरकारी आईटीआई फाजिल्का की जमीन पर कथित कब्जे के विरोध में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (पीएसयू) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों के सहयोग से कब्जाधारियों द्वारा लगाए गए ताले तोड़ दिए गए। इसके बाद विद्यार्थियों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक मार्च निकालकर एडीसी फाजिल्का को मांगपत्र सौंपा। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि सरकारी आईटीआई की जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान नौजवान भारत सभा ने भी विद्यार्थियों के संघर्ष का समर्थन किया। पीएसयू के महासचिव धीरज फाजिल्का, जिला नेता दिलकरण रतनपुरा, छात्र नेता कुलवंत मुहारसोना तथा एआईएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष रमन धर्मूवाला और जिला सचिव स्टालिनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि लंबे समय से राजनीतिक संरक्षण में सरकारी आईटीआई की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

छात्र नेताओं ने पंजाब सरकार पर सरकारी शिक्षण संस्थानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि निजीकरण की नीतियों के चलते सरकारी शिक्षा संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से आईटीआई की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संस्थान की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। आईटीआई की छात्राओं सोनिया और संजना तथा नौजवान भारत सभा के जिला अध्यक्ष राजन मुहारसोना ने कहा कि विद्यार्थी संस्थान में बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। इस अवसर पर ज्योति, कोमल, विक्की, कंवल, अनिल, संजीव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें