पंजाब डेस्क: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉ. गुरिंदरजीत कौर के नेतृत्व में ईस्ट वन और ईस्ट फोर का हिंदी विषय का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 20 नवंबर 2025 को सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पी.ए.पी. कैंपस जालंधर में आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में डॉ. सुमन सहगल, श्री राजन शर्मा और श्रीमती अनीला पाहवा ने विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों को कविता शिक्षण, उच्चारण, गद्य शिक्षण, एचपीसी, प्रश्न पत्र की नई रूपरेखा और डिजिटल शिक्षा जैसे विषयों पर सरल और उपयोगी जानकारी दी।
सी.ई.पी. सत्र के दौरान श्री वरिंदर ने भी चर्चा में हिस्सा लिया और ऐसे प्रशिक्षण शिविरों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही। शिविर के दौरान शिक्षकों के लिए कई रोचक गतिविधियाँ और प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिनसे उनका उत्साह और बढ़ गया।

