Site icon Dainik Savera Times

सरकारी पिस्टल साफ करते समय अचानक चली गोली, सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की मौके पर हुई मौत

जालंधरः जालंधर में सरकारी पिस्टल साफ करते समय सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय सीआईए सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ग्रामीण इलाके में काम कर रहे थे। भूपिंदर सिंह भोगपुर के रहने वाले थे। मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नंबर 2 के SHO गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह शाम करीब 6.30 बजे CIA स्टाफ देहाती दफ्तर के पास पार्किंग में अपनी कार में बैठकर 9mm की सरकारी पिस्तौल साफ कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी पिस्तौल से गोली चल गई, जो उनके सिर में लगी, जब पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली तो भूपिंदर सिंह की मौत हो चुकी थी।

एएसआई विजय कुमार ने कहा कि उन्होंने फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की एक टीम को मौके पर बुलाया और मृतक की कार और उसकी सरकारी पिस्तौल जब्त कर ली हैं। भूपिंदर सिंह की पत्नी कुलजीत कौर के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Exit mobile version