Site icon Dainik Savera Times

Sukhbir Badal ने Jalandhar से Mohinder Singh KP, बठिंडा से हरसिमरत कौर समेत 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

पंजाब: जालंधर से पूर्व कांग्रेस सांसद और पूर्व पीपीसीसी प्रमुख मोहिंदर सिंह केपी आज शिरोमणि अकाली दल में शामिल हाे गए हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें जालंधर से उम्मीदवार घाेषित किया हैं। इसके इलावा बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल, चंडीगढ़ से हरदीप सिंह बटरेला, फिरोजपुर से नरदेव सिंह बॉबी मान, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों और होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल की घाेषणा की हैं।

पंजाब में कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस में बगावत हो गई है। पूर्व सांसद संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब जालंधर के पूर्व सांसद और पंजाब सरकार में मंत्री मोहिंदर सिंह केपी ने भी बगावती राह पकड़ ली है।

Exit mobile version