Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : दरबार साहिब के बाहर चली गोली, हमले में बाल बाल बचे सुखबीर सिंह बादल!

December 4, 2024

Big Breaking : दरबार साहिब के बाहर चली गोली, हमले में बाल बाल बचे सुखबीर सिंह बादल!

Sukhbir Badal Attack: : अमृतसर में दरबार साहिब के बहार चली गोली चलने की खबर सामने आई है। गोली चलाने वाले व्यक्ति को मौके से ही काबू कर लिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि हमलावर बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। हमलावर का नाम नारायण सिंह चौड़ा है। वह रोज़ाना श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने के लिए आता है। फायरिंग के वक्त सुखबीर सिंह बादल गेट पर पहरेदार की सेवा निभा रहे थे।

पकड़ा गया हमलावर –
श्री दरबार साहिब के प्रवेश द्वार पर सेवा कर रहे SAD के नेता सुखबीर सिंह बादल पर एक शख्स ने गोली चला दी। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर व्यक्ति को पकड़ लिया। जिस समय यह घटना हुई उस समय मौके पर काफी लोग मौजूद थे।

फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह दल खालसा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। सुखबीर बदल पर हमला करने के लिए जब उसने पैंट से पिस्टल निकालने की कोशिश की, तो एक शख्स ने भाग कर पकड़ लिया, जिससे गोली ऊपर की ओर चली।

क्यों हुआ हमला?
बताया जा रहा है कि हमलावर बेअदबी की घटनाओं को लेकर सुखबीर बादल से नाराज था। सिख धर्मगुरुओं की ओर से धार्मिक दंड सुनाए जाने के एक दिन बाद, सुखबीर बादल बीते दिन से श्री दरबार साहिब के बाहर सेवादार के रूप में अपनी सेवा निभा रहे थे। आज उनकी ‘तनखाह’ का दूसरा दिन था. सुखबीर बदल नीले रंग की ‘सेवादार’ वर्दी पहने, एक हाथ में भाला थामे व्हीलचेयर पर अपनी सजा पूरी कर रहे है।

देखें LIVE VIDEO :

पुलिस की मुस्तैदी से हमला नाकाम

पंजाब पुलिस की सतर्कता के चलते आज शिरोमणि अकाली दल के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले की साजिश नाकाम कर दी गई। श्री अकाल तख्त साहिब से तनखैइया घोषित किए गए सुखबीर बादल श्री हरमंदिर साहिब में सेवारत थे, जिसके चलते पंजाब पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे।इसी के चलते आज सुबह सुखबीर बादल पर हमला करने वाले हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पंजाब में हालात खराब करने की साजिश को नाकाम कर दिया गया, जिसका श्रेय पंजाब पुलिस को जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें