Site icon Dainik Savera Times

सुखबीर बादल ने किया नई अनुशासन कमेटी का गठन, भूंदड़ होंगे चेयरमैन

Sukhbir Singh Badal Resign

Sukhbir Singh Badal Resign

चंडीगढ़। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने नई अनुशासनिक कमेटी का गठन कर दिया है। सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बलविंदर सिंह भूंदड़ कमेटी के चेयरमैन बनाए गए हैं। पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके तथा महेशइंदर सिंह ग्रेवाल को इस कमेटी का मैंबर बनाया गया है। वीरवार को अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में नई अनुशासन कमेटी बनाने का फैसला लिया गया था। पहले इस कमेटी के सिकंदर सिंह मलूका चेयरमैन थे। उसके साथ बिरसा सिंह बल्टोहा तथा मनतार सिंह बराड़ कमेटी के मैंबर थे। उनमें से किसी को भी नई कमेटी में शामिल नहीं किया गया।

अब जो कमेटी बनाई गई है, इसमें तीनों सीनियर अकाली नेता शामिल किए गए हैं। यह नेता पार्टी में काफी लम्बे समय से उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। नई कमेटी उन सभी शिकायतों का निपटारा करेगी, जो लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के अलग-अलग उम्मीदवारों ने पार्टी के प्रधान को भेजी हैं। गौरतलब है कि पार्टी के कुछ उम्मीदवारों ने दोष लगाया था कि सीनियर नेता लोकसभा चुनाव में उनके खिलाफ काम कर रहे हैं और विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों की मदद कर रहे हैं। ऐसा एक दोष पार्टी के संगरूर में उम्मीदवार इकबाल सिंह झूंदा ने लगाया था। अब यह नई कमेटी इन शिकायतों का निपटारा करेगी। इसके अलावा यह कमेटी चरणजीत सिंह बराड़ को भी तलब करेगी।

Exit mobile version