Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटाखा फैक्टरी हादसे में घायल लोगों का हाल जानने एम्स पहुंचे सुखबीर बादल

May 31, 2025

पटाखा फैक्टरी हादसे में घायल लोगों का हाल जानने एम्स पहुंचे सुखबीर बादल

बठिंडा : श्री मुक्तसर साहिब के फतुहीखेड़ा गांव में पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बठिंडा के (AIIMS)  एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, घायलों का हालचाल जानने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को एम्स पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और घटनास्थल पर मौजूद फैक्टरी की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पर सख्त टिप्पणी की। घायलों ने बताया कि यह पटाखा फैक्टरी हाल ही में शुरू की गई थी, जिसका मालिक रणवीर सिंह है। फैक्टरी में किसी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे, न तो अग्निशमन यंत्र लगाए गए थे, न ही कर्मचारियों के लिए कोई आपातकालीन व्यवस्था थी। घायलों में एक 17 वर्षीय नाबालिग भी है।

इस पर संज्ञान लेते हुए सुखबीर बादल ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को नाबालिगों से काम कराने जैसे गैरकानूनी गतिविधियों की जांच के निर्देश दिए। एम्स में डाक्टरों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने स्पष्ट रूप से कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने दवाइयों, टैस्टों और अन्य चिकित्सकीय जरूरतों में पूरी मदद देने की बात कही और आश्वासन दिया कि घायलों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो घायलों के उपचार का खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। सुखबीर बादल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की अवैध और असुरक्षित फैक्टरियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें