Site icon Dainik Savera Times

राम रहीम को फिर पैरोल मिलने पर Sukhbir Badal ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को आज 40 दिन के पैरोल पर रिहा कर दिया गया। वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, एक बार फिर राम रहीम को पैरोल दे दी गई लेकिन सजा काट चुके बंदी सिंह अभी भी लंबे समय से जेल में बंद हैं। रेप और मर्डर के दोषी को खुश करने के लिए किसी सरकार को इतना हताश होकर पीछे की ओर झुकते हुए कभी नहीं देखा। इससे सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने के साथ-साथ सरकार की दिखावटी हरकतों के पीछे की सिख विरोधी मंशा का पर्दाफाश होता है। अकाली दल इसकी कड़ी निंदा करता है।

Exit mobile version