Site icon Dainik Savera Times

सुखबीर बादल गिद्दड़बाहा से लड़ेंगे 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव

गिद्दड़बाहा : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को घोषणा की कि वह 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में गिद्दड़बाहा सीट से किस्मत आजमाएंगे। सुखबीर ने गिद्दड़बाहा में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले हरदीप सिंह ढिल्लों समेत अन्य नेताओं को कभी भी शिअद में वापस नहीं लिया जाएगा। ढिल्लों पिछले साल शिअद छोड़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे।

उन्होंने नवंबर 2024 में गिद्दड़बाहा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। सुखबीर ने इससे पहले फाजिल्का जिले की जलालाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां से वह 2009, 2012 और 2017 में विधायक चुने गए थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सुखबीर के पिता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कई बार गिद्दड़बाहा से विधायक चुने गए थे।

ये भी पढ़ें- दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुईं दो नाबालिग बच्चियां, छोटी सी उम्र में निभा रहीं हैं एक मां की जिम्मेदारी

Exit mobile version