Site icon Dainik Savera Times

सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, बोले- अकाली दल की सरकार बनने पर बाहरी लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति नहीं देंगे

बठिंडा Sukhbir Badal: शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अर¨वद केजरीवाल ने देश भर में आप पार्टी के आगामी चुनाव अभियानों के लिए फंड जुटाने के लिए दिल्ली के बिल्डरों के साथ पंजाब की 65,000 एकड़ जमीन औने-पौने दाम पर लेने के लिए 30,000 करोड़ रुपए का गुप्त सौदा किया है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों की भारी मौजूदगी में संबोधित करते हुए बादल ने कहा,‘हम सरकार की ‘जमीन हड़पने की योजना’ के तहत एक इंच भी जमीन एक्वायर नहीं होने देंगे।

जब तक सरकार लैंड पूलिंग स्कीम को वापस नहीं लेती, हम अपना आंदोलन इसी तरह जारी रखेंगें।’ उन्होंने कहा, ‘2027 में राज्य में सरकार बनने पर अकाली दल एक नीति लेकर आएगा। जिसके, तहत बाहरी लोगों को राज्य में जमीन खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘इसी तरह सरकारी नौकरियां भी सिर्फ पंजाबी नौजवानों को ही दी जाएगीं।’

उन्होने यह भी कहा कि अगली अकाली दल की सरकार राज्य में नए उद्योगों को आमंत्रित करेगी, लेकिन कारोबारियों के लिए यह शर्त अनिवार्य करेगी कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कम से कम 80 फीसदी पंजाबियों को रोजगार दिया जाए। इस अवसर पर जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह मलूका, जगसीर सिंह कल्याण, ज¨तदर सोढी, बलकार बराड़, रविप्रीत सिद्धू, प्रेम अरोड़ा, मान सिंह गुरु , इकबाल सिंह बबली ढिल्लों, सुशील गोल्डी, हरिंदर सिंह हंिदूा, मोहन सिंह बंगी, बीबी जो¨गदर कौर, बलजीत सिंह बीरबेमान, बलबीर सिंह बीरोके, तेजिंदर मिड्डखेड़ा, मोहित गुप्ता, हरप्रीत सिंह कोटभाई, राज¨वदर सिंह धर्मकोट, यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह, आकाशदीप मिड्डूखेडा, एसओआई अध्यक्ष रणबीर सिंह लप्पी और नवजिंदर मान मौजूद थे।

Exit mobile version