Dainik Savera Times

Radisson Hotel के मालिक Gautam Kapoor के पिता Madan Lal Kapoor का निधन, Sukhbir Singh Badal ने घर पहुंचकर जताया दुख

Sukhbir Singh Badal condolences death Gautam Kapoor father

जालंधर: जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपति और रेडिसन होटल के मालिक गौतम कपूर के पिता स्वर्गीय मदन लाल कपूर के निधन पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गहरा शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलने के बाद सुखबीर सिंह बादल स्वयं गौतम कपूर के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मदन लाल कपूर जी एक सम्मानित व्यक्तित्व थे और समाज में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। इस दुखद अवसर पर परिवार के कई करीबी, रिश्तेदार और शहर के गणमान्य लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Exit mobile version