पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर आज महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में जानलेवा हमला हो गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बादल परिवार के साथ गुरुद्वारा पहुंचे थे, तभी उनपर एक निहंग ने कृपाण से हमला हुआ।
हाथ में लगी चोट, निजी अस्पताल में भर्ती
हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

