चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व में उनके घर पर पंथक नेताओं की अहम सभा हुई, जिसमें SGPC की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, पूर्व सांसद रतन सिंह अजनाला, जगमीत सिंह बराड़, पूर्व मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर, जगदीश सिंह गरचा, जस्टिस निर्मल सिंह (सेवानिवृत्त), एसजीपीसी के पूर्व महासचिव सुखदेव सिंह भोरे पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह औलख पूर्व सदस्य पीपीएससी सुखवंत सिंह सराय व मनजीत सिंह दसूहा महासचिव शिरोमणि अकाली दल संयुक्त आदि शामिल हैं।
इस दौरान सभी नेताओं ने अपने-अपने विचार देते हुए शिरोमणि अकाली दल की ऐसी स्थिति के लिए वर्तमान नेतृत्व के प्रदर्शन के संबंध में अपनी राय दी और भविष्य में शिरोमणि अकाली दल को उसके पुराने पंथक स्वरूप में प्रकट करने के लिए कड़ी मेहनत करने लिए और एक ठोस कार्यक्रम करने का वादा किया।
