Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान का प्रभारी एवं संचालन समिति का सदस्य नियुक्त होने पर सुखजिंदर रंधावा ने कांग्रेस अध्यक्ष का किया धन्यवाद

चंडीगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी एवं संचालन समिति का सदस्य नियुक्त किया है। जिसके बाद सुखजिंदर रंधावा ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिआ गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मुझे कांग्रेस राजस्थान का प्रभारी और संचालन समिति का सदस्य नियुक्त करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, हमारे नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का आभारी हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी ने मुझसे जो बड़ी अपेक्षाएं रखी हैं, उन पर खरा उतरने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।

Exit mobile version