Site icon Dainik Savera Times

भीषम गर्मी के चलते सूखने लगी चंडीगढ़ की सुखना लेक

चंडीगढ़: चिलचिलाती गर्मी और धूप का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी का हाल है कि सुखना झील का जल स्तर गिरता जा रहा है। अमूमन मानसून में झील का जल स्तर का खतरा बढ़ने पर बांध को खोल दिया जाता है वहीं गर्मी से झील का नजारा ही बिल्कुल बदल गया है। आगे भी यही हाल रहा तो झील सुखने की कगार पर पहुंच जाएगी, फिलहाल प्री-मानसून का इंतजार किया जा रहा है। शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।

दोपहर के समय इतनी गर्म हवाएं चल रही हैं कि चेहरे को बिना ढके बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है। शाम को उमस और नमी से भी परेशानी बढ़ी हुई है। अभी शहरवासियों को गर्मी का समाना करना पड़ेगा। संभव है कि पारा 46 डिग्री तक पहुंचेगा। गर्मी की तपिश के साथ बिजली की खपत भी शहर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसी वजह से शहर के कई हिस्सों में कई घंटों के पावर कट भी लगने शुरू हो गए हैं। बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग भी बढ़ गई है।

आगे मौसम का हाल:
मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Exit mobile version