Site icon Dainik Savera Times

Sukhpal Khaira को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सुनवाई 2 नवंबर तक स्थगित

चंडीगढ़ : भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सुखपाल खैरा की जमानत याचिका पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सुखपाल खैरा की जमानत याचिका पर सुनवाई 2 नवंबर तक स्थगित कर दी है। बता दें कि खैरा को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Exit mobile version